फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Mon, 10 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
विज्ञापन

- किराए के घर में फर्स पर मिला शव
- फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से लिया नमूना

फोटो संख्या-46
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शहर से सटे बहादुरपुर रोड पर किराए के मकान में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। युवक शहर में रहकर मजदूरी करता था।
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मौकेडीह गांव निवासी दशरथ मौर्य (18) कोतवाली नगर क्षेत्र के बहादुरपुर रोड पर स्थित मोहम्मद उमर के मकान में किराए पर कमरा रहता था। सोमवार की दोपहर किसी काम से मोहम्मद उमर ने दशरथ मौर्य को कमरे से बुलाने के लिए नौकर को भेजा था। नौकर जब कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा खुला था और दशरथ का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस के साथ ही उसकी मां शोभावती को दी। सूचना के बाद पहुंची मां शोभावती ने शव की शिनाख्त की। एसआई सैफुल्ला अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन


इनसेट
परिवार में मचा कोहराम
सुल्तानपुर। मौकेडीह गांव निवासी दशरथ मौर्य के पिता प्रकाश मौर्य भी 14 वर्षों से लापता हैं। घर में मां शोभावती रहती हैं जबकि छोटा बेटा राजन (16) भी प्रदेश में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। पंकज की दो बहनें भी हैं। इनमें नीलम व शीलम (14) (जुड़वा) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed