{"_id":"595681274f1c1b31788b49c6","slug":"121498841383-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राण प्रतिष्ठा
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजे-बाजे के साथ निकली राम-जानकी की झांकी
फोटो संख्या-36/37/38/41
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। हसनपुर गांव में स्थित हनुमानगढ़ी से शुक्रवार को श्रीराम-जानकी, लक्ष्मण व हनुमान जी की झांकी निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्त जमकर थिरके। गांव में जगह-जगह महिला व पुरुष भक्तों ने राम-जानकी की आरती उतार स्वागत किया। शंख ध्वनि व जय श्रीराम के जयकारे से पूरा हसनपुर गांव गुंजायमान हो उठा। इस दौरान शहर के चौक ठठेरी बाजार निवासी दिलीप अग्रवाल व इंदू अग्रवाल ने मूर्तियों की आरती उतारी। देर रात तक चले भंडारे में करीब तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे को संपन्न कराने में अंबा प्रसाद जायसवाल, बसंतलाल तिवारी, गोमती प्रसाद पांडेय, रमेशदत्त तिवारी, ओमप्रकाश पांडेय समेत कई लोग जुटे रहे।