{"_id":"5cd8635cbdec220773765b07","slug":"11557685084-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए दो नियंत्रण कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए दो नियंत्रण कक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कंट्रोल रूम से हो रही स्ट्रांग रूम की निगरानी
अमेठी। लोकसभा निर्वाचन समाप्त होने के बाद स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के प्रति गंभीर आयोग ने नियंत्रण कक्ष स्थापित करने का निर्देश दिया है। इस पर डीएम ने दोनों महाविद्यालयों में नियंत्रण कक्ष स्थापित करते हुए आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में अफसरों की ड्यूटी लगाई है।
नियंत्रण कक्ष में नामित अफसर को सीसीटीवी कैमरे से स्ट्रांग रूम के साथ ही पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करने व संदिग्ध गतिविधि दिखने पर आयोग के साथ ही जिला प्रशासन को रिपोर्ट देने का आदेश दिया गया है।
ईवीएम की कड़ी सुरक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर स्ट्रांग रूम के पास ही नियंत्रण कक्ष स्थापित करने तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल देने को कहा था।
विज्ञापन
आयोग का पत्र मिलने के बाद डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र ने शहर के इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज व मनीषी महिला पीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम के पास नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर दी है।
इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में स्थापित नियंत्रण कक्ष में पीओ डूडा उमाशंकर वर्मा, जेई आरईडी आरके सिंह व एक्सईएन पीएमजीएसवाई केके श्रीवास्तव की ड्यूटी लगाई गई है।
जबकि मनीषी महिला पीजी कॉलेज के कंट्रोल रूम में जेई आरईडी कीर्ति मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेश्वर मिश्र व जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय की ड्यूटी लगाई गई है।
ये अफसर आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे। डीएम ने नामित अफसरों को अपनी-अपनी शिफ्ट में नियंत्रण कक्ष से सीसीटीवी के जरिए स्ट्रांग रूम के साथ ही पूरे परिसर की निगरानी करते हुए पृथक पंजिका में प्रतिदिन की गतिविधि अंकित करने का निर्देश दिया है।
इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधि दिखने पर आयोग के साथ ही जिला प्रशासन को सूचित करने का आदेश दिया है। डीएम ने नियंत्रण कक्ष की ड्यूटी में लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।