फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   बम बम के उद्घोष से गूंजे शिवालय

बम बम के उद्घोष से गूंजे शिवालय

Mon, 10 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
बम बम के उद्घोष से गूंजे शिवालय
बम-बम के जयकारों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन

क्रासर-
शिवमंदिरों पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-26,27
अमेठी। झमाझम बारिश के बीच सावन के पहले सोमवार को क्षेत्र स्थित सभी शिव मंदिर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। शिवालयों पर सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ दिखाई पड़ी। शिवालयों पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात था।
भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए माह भर सावन का मेला चलता है। सावन के पहले सोमवार को हो रही झमाझम बारिश ने शिवभक्तों के उत्साह को दोगुना कर दिया। शिवभक्त बारिश में भीगते हुए भगवान भोलेनाथ के दरबार में पहुंचे। सोमवार भोर से ही क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। क्षेत्र के गांव ताला महादेवन स्थित शिवालय में शिव भक्तों व कांवरियों का सोमवार भोर से ही तांता लग गया। बताते हैं कि यह शिवालय द्वापर में वनवास के दौरान पांडवों ने स्थापित किया था। मान्यता है कि यहां भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा क्षेत्र के गोसाईगंज, जगेशरन, महादेवन, कालिकन, देवी पाटन आदि स्थानों पर स्थित शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही। बाबूगंज सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी स्वामी ने बताया कि 27 वर्षों बाद सावन मास में पांच सोमवार पड़ रहे हैं। 27 दिन के सावन में भगवान शिव की उपासना विशेष फलदायी है। शिवलिंग पर बेलपत्र, अक्षत, दूब, तिल और पुष्प चढ़ाने व जलाभिषेक करने से धन-वैभव और यश कीर्ति की वृद्वि होती है।
विज्ञापन

इनसेट
जलाभिषेक को कांवरियों का जत्था रवाना
अमेठी। क्षेत्र से कांवरियों का जत्था शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रेलवे स्टेशन व बस स्टेशनों से विभिन्न स्थानों के लिए रवाना होता दिखाई पड़ा। कुछ कांवरिए जनपद की सीमा पर स्थित घुईसरनाथ धाम पैदल व निजी साधनों से जाते दिखाई पड़े। यहां से बाबा बैजनाथ धाम, बाबा काशी विश्वनाथ धाम, नागेश्वर नाथ धाम अयोध्या और हरिद्वार में नीलकंठ के लिए अधिकांश कांवरिए जाएंगे। रविवार देर शाम शहर से विनीत अग्रहरि, सोनू अग्रहरि की अगुवाई में बाबा काशी विश्वनाथ धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। वहीं, सोमपुर मनकंठ गांव से बाबा बैजनाथ धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। जत्थे में दिलीप शुक्ल, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, देव कुमार, मनोज कुमार, शुभम समेत कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed