फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   आबकारी

आबकारी

Mon, 17 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
आबकारी
21 जुलाई तक बढ़ाया गया
विज्ञापन

विशेष प्रवर्तन अभियान

अमर उजाला ब्यूरो

सुल्तानपुर। आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत होने के बाद जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान की तिथि 21 जुलाई तक बढ़ा दी गई। इसके लिए शासन ने आदेश जारी कर दिया है। आबकारी विभाग की ओर से कराई जा रही छापेमारी से अवैध शराब का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा है। आजमगढ़ जिले में बीते दिनों जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी। इसको संज्ञान में लेते हुए शासन ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने का आदेश दिया था। जिलाधिकारी हरेंद्र वीर सिंह ने निर्देश पर छापेमारी के लिए राजस्व विभाग, पुलिस व आबकारी विभाग की पांच संयुक्त टीमें गठित की गई थी। इन टीमों को पिछली आठ जुलाई से 14 जुलाई तक छापेमारी करने का आदेश दिया गया था। छापेमारी अभियान में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भारी मात्रा में अवैध ढंग से बनाई जा रही देसी शराब व लहन बरामद हो रहा है। टीम लगातार छापा मारकर अवैध शराब के अड्डों को नष्ट करा रही है। आबकारी निरीक्षक सुरेशचंद्र मिश्र ने बताया कि शासन ने विशेष प्रवर्तन अभियान की तिथि 21 जुलाई तक बढ़ा दी है। प्रदेश के आबकारी आयुक्त की ओर से जारी किया आदेश आबकारी विभाग को प्राप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed