{"_id":"596504754f1c1b700c8b4629","slug":"101499792501-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक विद्यालयों में शोध के आधार पर होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक विद्यालयों में शोध के आधार पर होगी पढ़ाई
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैक्षिक गुणवत्ता सुधार को
गठित किया संदर्भ समूह
क्रासर
आठ सदस्दीय विशेष विशेषज्ञों की होगी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए डीआईओएस ने आठ सदस्यीय जिला संदर्भ समूह गठित कर उपचारात्मक शिक्षा प्रणाली लागू करने का निर्देश जारी किया है। टीम विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सुसंगत बिंदुओं व भाषा कौशल विकास के लिए काम करेगी।
शासन ने माध्यमिक शिक्षा अभियान योजना के अंतर्गत कमजोर बच्चों के शिक्षा स्तर में सुधार के साथ शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए विशेष प्रशिक्षण आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शासन का आदेश प्राप्त होने के बाद डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने जिला संदर्भ समूह का गठन करते हुए भाषा कौशल विकास करने का निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश में बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान व गणित विषय में उपचारात्मक विधि से शिक्षित करते हुए उनके शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने को कहा गया है। पत्र में जिला स्तरीय शोध अध्ययन सर्वेक्षण के आधार पर बच्चों को शैक्षिक सहयोग प्रदान करने के साथ ही उनकी शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि करने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया है। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विषय विशेषज्ञों की आठ सदस्यीय टीम का गठन करते हुए बच्चों में भाषा कौशल का विकास तथा उन्हें उपचारात्मक विधि से विषयों का विशेष ज्ञान देने के साथ ही प्रतिदिन की रिपोर्ट देने को कहा है। टीम की ओर से उपचारात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम में लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।