{"_id":"595bc7414f1c1bc80a8b4a8b","slug":"101499187009-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स चुराकर एटीएम से निकाले 25 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्स चुराकर एटीएम से निकाले 25 हजार रुपये
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्स चुराकर एटीएम से
निकाले 25 हजार रुपये
क्रासर
बहन को दिखाने जिला महिला अस्पताल आई थी युवती
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। बड़ी बहन को दिखाने जिला महिला अस्पताल पहुंची युवती के पर्स पर एक युवक ने हाथ साफ कर दिया। चंद मिनटों में ही आरोपी ने पर्स में रखे एटीएम से 25 हजार रुपये भी निकाल लिए। मोबाइल पर जब मैसेज आया तो युवती ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के पास से चोरी गया पर्स और एटीएम कार्ड बरामद किया गया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के घरहाखुर्द की रहने वाली रोजीना जावेद मंगलवार को अपनी बड़ी बहन फहमीम को दिखाने के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंची थी। इस दौरान किसी ने उसके पर्स पर हाथ साफ कर दिया। पर्स में रोजीना का एटीएम कार्ड, 15 सौ रुपये भी थे। रोजीना पर्स ढूंढ ही रही थी कि उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया कि उसके एटीएम से 25 हजार रुपये निकल गया है। रोजीना ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के बाद जांच में जुटी पुलिस ने पीएनबी बैंक के पास स्थित एटीएम के पास से एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से पर्स और एटीएम कार्ड बरामद हो गया। पुलिस की मानें तो आरोपी ने ही रोजीना की पर्स चोरी किया था। आरोपी से पूछताछ जारी है।