{"_id":"593ec6251126f4d9498b4571","slug":"101497286181-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाग में पेड़ से लटकता
मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। चार दिन पहले दिल्ली से घर पहुंचे एक युवक का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर बाग में पेड़ से लटकता मिला।
कूरेभार थाना क्षेत्र के सिघोरिया गांव निवासी बलराम मिश्र का बेटा राकेश मिश्र (25) दिल्ली में नौकरी करता था। चार दिन पहले ही राकेश मिश्र दिल्ली से घर पहुंचा था। रविवार की शाम राकेश घर से बाहर निकला था लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिवारीजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार की सुबह खेत गए ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित बाग में नीम के पेड़ के सहारे राकेश का शव रस्सी के फंदे से लटकता देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सिघोरिया गांव निवासी बलराम मिश्र के तीन संतानों में राकेश मझला था जबकि राजेश बड़ा बेटा है। राजेश की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती है। सबसे छोटा अखिलेश मिश्र है। वह गांव में खेती किसानी करता है।