फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   1008 youth donated blood

Sultanpur News: 1008 युवाओं ने किया रक्तदान

Sun, 21 Sep 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 21 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
1008 youth donated blood
रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देते डॉ. एके सिंह। 
अमहट। गायत्री परिवार की माता भगवती देवी के जन्म शताब्दी पर रविवार को शहर के जेल मोड़ स्थित एक निजी मैरिज लॉन में संयुक्त सेवा समिति के तत्वावधान में रक्तदान शिविर में 1008 युवाओं ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। प्रदेश की नौ ब्लड बैंकों की टीमों ने प्रतिभाग कर रक्त संग्रहण किया।
विज्ञापन

संयुक्त सेवा समिति के डॉ. सुधाकर सिंह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों के अंदर का भय दूर करना है। कुल नौ टीमें आई थीं। लखनऊ की दो टीमों में एक केजीएमसी और एक आईएमए की थी। प्रयागराज की दो टीमें, एक प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज, अयोध्या मेडिकल कॉलेज, सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज आदि टीमें लगाई गई थीं। बताया करीब 60 से ऊपर समितियां इस संयुक्त रक्तदान शिविर में शामिल हुईं।
विज्ञापन

शिविर में कुल 1008 लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. आरके मिश्र, डॉ. एके सिंह, अभिषेक सिंह, डॉ. दिनकर प्रताप सिंह, अधिवक्ता मदन सिंह, अशोक सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed