फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Death of fetus demonstrating villagers

गर्भस्थ शिशु की मौत ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 22 Jun 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Mon, 22 Jun 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रसव पीड़िता के इलाज में लापरवाही से गर्भ में ही शिशु की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को सीएचसी जयसिंहपुर में जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों के साथ पीड़ित परिवारीजनों ने स्टाफ नर्स पर दो सौ रुपया घूस लेने एवं इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सीएचसी का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब पांच घंटे चले प्रदर्शन के बाद सीएमओ की ओर से जांच का आश्वासन देने एवं दौ सौ रुपया वापस दिए जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव निवासी संदीप की पत्नी लक्ष्मी को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिवारीजनों ने रविवार दोपहर बाद सीएचसी जयसिंहपुर में भर्ती कराया था। परिवारीजनों का आरोप है कि रविवार की सुबह और शनिवार को भी लक्ष्मी को प्रसव पीड़ा होने पर उसे सीएचसी लाया गया था लेकिन चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने बिना इलाज उसे वापस कर दिया। दोबारा ज्यादा तबीयत खराब होने पर स्टाफ नर्स ने लक्ष्मी को भर्ती किया लेकिन घूस की रकम सिर्फ दो सौ रुपया मिलने पर इलाज में लापरवाही बरती। इलाज में लापरवाही के दौरान गर्भ में ही बच्चा मर गया। बच्चे की मौत पर म
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed