{"_id":"601365a6-d7e2-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"students-of-1-90-lack-ranking-can-also-participate-in-counselling","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बीएड: 1.90 लाख तक की रैंकिंग वालो को मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बीएड: 1.90 लाख तक की रैंकिंग वालो को मिलेगा मौका
गोरखपुर ब्यूरो।
Updated Tue, 18 Jun 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड 2013 की काउंसिलिंग में अब 1.90 लाख रैंक तक के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
12 से 14 जून तक दस्तावेजों का सत्यापन करा चुके अभ्यर्थियों को मनपसंद कॉलेज चुनने का एक और मौका दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थी अब 19 से 21 जून तक च्वॉइस लॉक कर सकते हैं।
राज्य समन्वयक प्रो. सुरेंद्र दुबे ने बताया कि काउंसिलिंग के दो चरण 8 से 10 जून और 13 से 15 जून तक पूरे हो चुके हैं। पहले चरण में जिन अभ्यर्थियों ने सत्यापन कराया था, उनके कॉलेजों का आवंटन 19 जून को होगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही 13 से 15 जून तक 40 से 90 हजार रैंक तक प्रमाणपत्रों का सत्यापन करा चुके अभ्यर्थियों को कॉलेज चुनने के लिए तीन दिन का और अवसर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे अभ्यर्थी अब 19 से 21 जून तक कॉलेज चुन सकेंगे और इनके कॉलेजों का आवंटन 22 जून को होगा। प्रो. दुबे ने बताया कि तीसरे चरण की काउंसिलिंग 19 जून से शुरू होगी।
21 तक चलने वाली काउंसिलिंग में 90 हजार से 1.50 लाख रैंक तक के अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन होगा। इसके बाद 22 जून को 1,50,001 से 1,90,000 रैंक तक के अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।
ऐसे अभ्यर्थी 20 जून से अपना काउंसिलिंग लेटर वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। तीसरे चरण में सत्यापन कराने वालों को अगले दिन से ही कॉलेज चुनने का अवसर दिया जाएगा। इनके लिए कॉलेजों का आवंटन 25 जून को किया जाएगा।