फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   story of women shooters

‘गोली चलाऊंगी और चलवाऊंगी, जब तक है जान’

Sat, 04 Jan 2014 08:39 AM IST
अमर उजाला, मेरठ
अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 04 Jan 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
story of women shooters

बुढ़ापे में पिस्टल थाम मेडल और सुर्खियां बटोरनी वाली 80 साल की शूटर चंद्रो देवी का कहना है कि ‘जब तक है जान, गोली चलाऊंगी और चलवाऊंगी’। यही जज्बा 75 साल की प्रकाशो देवी में भी देखने को मिला।

विज्ञापन


जोहड़ी क्लब से शूटिंग शुरू करने वाली ये देवरानी और जेठानी शुक्रवार को शहर में थीं। पूर्व ओलंपियन आभा ढिल्लन, चंद्रो देवी और प्रकाशो देवी ने मंगल पांडे नगर स्थित क्लब एक्सेल शूटिंग रेंज में फर्स्ट टॉप शॉट ओपन आल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


जोहड़ी की इस जोड़ी ने कहा कि पहले 32 बोर में खूब मेडल उठाए। बाद में एयर पिस्टल और स्पोर्ट्स पिस्टल में लोहा मनवाया। मरते दम तक पिस्टल का साथ रहेगा। नौजवान पीढ़ी के लिए इसमें काफी मौके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खस बात ये कि इनकी पांच पोती और चार पोते शूटिंग के नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं।

पूर्व ओलंपियन और सीनियर नेशनल टीम की कोच आभा ढिल्लन ने कहा कि शूटिंग तेजी से प्रमोट हुई है। युवाओं के लिए यह अच्छी बात है। विश्व स्तर की रेंज हैं। लड़कियों के लिए यह अच्छा फील्ड है। फिजिकल मेहनत कम, लगन और धैर्य ज्यादा देने की वजह से यह लड़कियों को सूट करता है। जिले स्तर तक प्लेटफार्म पहुंच चुका है।

लड़की नहीं सोच खत्म करो

अमर उजाला बेटी बचाओ अभियान की सराहना करते हुए आभा ढिल्लन ने कहा कि बेटी नहीं बल्कि उसे बोझ समझने वाली सोच खत्म करने की जरूरत है। आज बेटी और बेटों में कोई फर्क नहीं रह गया है। प्रकाशो और चंद्रो देवी ने कहा लड़कियों को बढ़ाए बगैर समाज तरक्की नहीं कर सकता।


ये रहे टॉप स्कोरर

चैंपियनशिप में देश से 40 एंट्री आई हैं। शुक्रवार को 40 खिलाड़ियों के पिस्टल और रायफल का इवेंट हुआ। रायफल में टॉप स्कोरर 379 अंकों के साथ कल्पना यादव रहीं। पिस्टल में मनोज कुमार यादव को 365 अंक मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed