फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   stage broken in rally former minister injured

यूपी: रैली में मंच टूटा, कई नेता घायल

Wed, 05 Mar 2014 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 05 Mar 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
stage broken in rally former minister injured

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मनिहारी विकास खंड के खड़बाडीह गांव के मैदान में मंगलवार को एकता मंच की ओर से आयोजित रैली एवं जनसभा के दौरान अचानक मंच धराशायी हो गया।

विज्ञापन


इससे कौमी एकता दल (कौएद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीना यादव, पूर्वमंत्री और एकता मंच के प्रत्याशी डीपी यादव सहित कई नेता घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को मनिहारी स्थित सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है। क्षमता से अधिक लोगों के बैठने को मंच टूटने की वजह बताई जा रही है।

एकता मंच की ओर से राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वमंत्री डीपी यादव को गाजीपुर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इसी कड़ी में मंगलवार को मनिहारी के खड़बाडीह गांव के मैदान में एकता मंच की ओर से रैली एवं जनसभा आयोजित थी। इसके लिए मैदान में 20 बाई 15 फिट का मंच टेंट हाउस की मेज रखकर बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब डेढ़ बजे पूर्वमंत्री डीपी यादव हेलीकाप्टर से रैली स्थल पर बने हेलीपैड पर उतरे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद मंच पर 40 से अधिक लोग बैठ गए। पूर्व सांसद अफजाल अंसारी ने मंच से भीड़ को संबोधित किया।


करीब ढाई बजे भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मंच से माइक थामा और सभा को संबोधित करना शुरू किया ही किया कि इसी बीच अचानक मंच टूट गया।

इससे मंच पर विराजमान नेता और कार्यकर्ता भी गिर पड़े। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीना यादव को ज्यादा चोटें आई हैं।

इनके अलावा पूर्वमंत्री डीपी यादव, पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीना यादव, काशीनाथ यादव, ओमप्रकाश राजभर, रामअधार राजभर, शायर शेराज पदमपुर, कैलाश और योगेंद्र दुबे भी घायलों में शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed