फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   spectators in rao rambakhs singh fort

1000 टन सोना की खबर सुन किले पर बढ़ी भीड़

Fri, 18 Oct 2013 12:51 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 18 Oct 2013 12:51 AM IST
विज्ञापन
spectators in rao rambakhs singh fort

उत्तर प्रदेश में उन्नाव के डौडिया खेड़ा के राव रामबक्स सिंह के किले में एक हजार टन सोना दबे होने के दावे के बाद तमाशबीनों की भीड़ बढ़ने लगी है।

विज्ञापन


खुदाई स्थल पर मीडिया का भी जमावड़ा हो गया है। इससे किले की साफ-सफाई का कार्य बाधित हो रहा है। इसको लेकर थानाध्यक्ष ने पीएसी तैनात करने की मांग की है। उधर, जिलाधिकारी ने कहा है कि एएसआई टीम से वार्ता के बाद ही खुदाई तिथि तय होगी।
विज्ञापन


इस बीच, बुधवार को संत शोभन सरकार ने प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री, रिजर्व बैंक के गवर्नर आदि को पत्र भेज कर फतेहपुर के आदमपुर में खुदाई के लिए दस लाख रुपये देने की पेशकश की है। उन्होंने दावा किया कि वहां भी 2500 टन स्वर्ण भंडार दबा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमाशबीनों की भीड़ बढ़ने से सफाई कार्य में देर हो रही है। बारासगवर थानाध्यक्ष ने प्रशासन से और अधिक पुलिस फोर्स के साथ वहां पीएसी भी तैनात करने की मांग की है।

सुबह से देर शाम तक महिलाओं समेत पांच सौ से ज्यादा तमाशबीन रोजाना पहुंच रहे हैं। जिससे चिह्नित पत्थर इधर-उधर हो जा रहे हैं। बुधवार को एक विदेशी काफी देर तक किला परिसर और आसपास घूमता रहा।
raja rao rambaksh singh gold fort
सूत्रों का कहना है कि खुदाई के दौरान खजाने तक पहुंचने में एक-दो दिन देर हो सकती है क्योंकि भारतीय पुरातत्व विभाग अपने परंपरागत संसाधनों गैंती, कैंची, कुदाली आदि से ही काम को अंजाम देगा।


खजाने के चिन्हित स्थान से 120 वर्ग मीटर के दायरे में 80 मीटर पूरब-पश्चिम और 40 मीटर उत्तर-दक्षिण में खुदाई की जाएगी। डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि 18 अक्तूबर को एएसआई टीम के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच जाएंगे। उनसे विमर्श के बाद ही खुदाई की तिथि तय हो सकती है।

सोना नहीं मिले तो चलाना देशद्रोह का मामला
बुधवार को संत शोभन सरकार ने प्रधानमंत्री, वित्तमंत्री, रिजर्व बैंक गवर्नर आदि को पत्र भेज कर फतेहपुर के आदमपुर में भी शीघ्र खुदाई का आग्रह करते हुए दस लाख रुपये मदद की पेशकश की है।

उन्होंने दावा किया है कि वहां 2500 टन स्वर्ण भंडार दबा पड़ा है।

शिष्य राजेंद्र तिवारी के मुताबिक संत के गुरु भाष्करानंद के आदेश के बाद स्वर्ण भंडार की बात सरकार को बताई गई थी। शोभन सरकार यहां तक कह चुके हैं कि खजाना न मिले तो उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed