{"_id":"c3f49bbaf91f25f729d1abcf66559fb8","slug":"sp-mla-son-died-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में सपा विधायक के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में सपा विधायक के बेटे की मौत
अमर उजाला, सीतापुर
Updated Sat, 12 Oct 2013 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में जनपद सीतापुर के सपा विधायक राधेश्याम जायसवाल के छोटे बेटे शैलेंद्र जायसवाल उर्फ बउवा की एक सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में उनके गनर, चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
हादसा उस वक्त हुआ जब सपा नगर विधायक राधेश्याम जायसवाल के तीस वर्षीय छोटे बेटे शैलेंद्र जायसवाल उर्फ बउवा कमलापुर क्षेत्र के कृष्णपुर निवासी रूपेंद्र (28) पुत्र लल्लूराम, चालक रामकोट क्षेत्र के बिजौरा निवासी मुमताज उर्फ गुड्डू (25) पुत्र मोहम्मद अनीस व गनर भास्कर यादव (30) पुत्र रामगोपाल यादव के साथ अपनी टवेरा कार से लखनऊ की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनकी तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर लेकर आगे जा रहे ट्राला (बड़े ट्रक) में जा घुसी। तेज टक्कर से कार में सवार सभी चारों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
वाहन में फंसी कार को बमुश्किल निकाला गया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही शैलेंद्र ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल व विधायक आवास में लोगों का तांता लग गया। सभी पार्टियों के नेता विधायक के आवास पर ढाढस बंधाने पहुंचे।
डीएम, एसपी व अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी विधायक आवास पर पहुंच संवेदना व्यक्त की। शाम करीब पांच बजे शहर के गोपालघाट पर विधायक पुत्र का अंतिम संस्कार किया गया।
विधायक के पुत्र के निधन पर शोक जताया
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद सीतापुर के विधायक राधेश्याम जायसवाल के पुत्र शैलेन्द्र जायसवाल के निधन पर गहरा दुख जताया है।