फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sp mla's failed love story

यूपी की एक महिला विधायक की 'असफल' लव स्टोरी

Fri, 14 Jun 2013 10:30 AM IST
मुरादाबाद/ब्यूरो
मुरादाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 14 Jun 2013 10:30 AM IST
विज्ञापन
sp mla's failed love story

चंदौसी की सपा विधायक लक्ष्मी गौतम का परिवार एक बड़े भूचाल के दौर में है।

विज्ञापन


पिछले दो माह से पति से अलग रह रही लक्ष्मी गौतम ने मंगलवार को अपनी दस साल की मोहब्बत को तलाक’ दे दिया।

वह अब अपने पति के साथ कतई रहने पर राजी नहीं। पति ने भी उनपर किसी और के साथ रहने का इल्जाम लगाया है।

जाहिर है कि पब्लिक का असीम प्यार पाकर जिस लक्ष्मी गौतम ने विधायक की कुर्सी पाई उनका अपना ‘प्यार’ अब बहुत दूर चला गया।

लक्ष्मी गौतम बदायूं की रहने वाली हैं। जब वह इंटर में थीं तो उनको दिलीप से प्यार हो गया था। दिलीप वार्ष्णेय फैजगंज के प्राइमरी स्कूल में टीचर थे।

स्कूल के सामने ही लक्ष्मी गौतम का घर था। यह बात 2004 की है।

प्यार को मुकाम देने के लिए दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया। 2005 में दोनों की शादी हो गई।

जानिए लक्ष्मी और दिलीप की की लव स्टोरी
वर्ष 2004 की बात है। लक्ष्मी उस समय बदायूं के एक कालेज में इंटर में पढ़ रही थी।

दिलीप वार्ष्णेय फैजगंज के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक थे। लक्ष्मी का घर भी स्कूल के पास ही था। दोनों की मुलाकात होने लगी।

कुछ दिनों में यह मुलाकात प्यार में बदल गई। दिलीप ने लक्ष्मी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। क्योंकि दोनों की बिरादरी अलग थी लिहाजा दिलीप के परिवार में विरोध भी हुआ।

मगर सारे विरोध के बाद भी दोनों एक प्रेम संबंधों में बंध गए।

दिलीप ने अपनी पत्नी को चंदौसी विधानसभा से इलेक्शन लड़ाया और लक्ष्मी गौतम विधायक बन गईं। नौ साल बाद अब यह लव स्टोरी पर दोराहे पर खड़ी है। बात तलाक तक आ गई।
विज्ञापन


बकौल दिलीप: मैने तो मनाने की बहुत कोशिशें कीं। लाख समझाया। रिश्तेदारों ने भी बात की। मगर कुछ दिन शांत रही फिर हंगामा शुरू कर दिया।

जब वह टीडीआई सिटी में रहने आई थी तब भी मैं कई दफा लिवाने आया मगर जाने से इंकार कर दिया।

मैने सच्चा प्यार किया था। लेकिन उससे बेवफाई की। बकौल लक्ष्मी गौतम: मेरे साथ धोखा किया गया।

दिलीप पहले से शादी शुदा थे लेकिन वह बात छुपाई गई। शादी से पहले शारीरिक संबंध बना लिए थे।

बाद में शादी से भी मुकरने लगे। अब बगैर शादी ही घर पर रख लिया था। न तो कोर्ट मैरिज की और न ही अरेंज मैरिज। मुझे बंधक बनाकर रखा गया। मानसिक रूप से तनाव दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed