{"_id":"2b9000aee5d12b1e63516acde21fbdf8","slug":"sp-leader-arrested-for-molesting-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से छेड़छाड़ करते धरे गए सपा नेता!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से छेड़छाड़ करते धरे गए सपा नेता!
अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 29 Oct 2013 11:14 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बागपत में पुलिस ने राष्ट्रवंदना चौक से सोमवार दोपहर सपा नेता को युवती से छेड़छाड़ करते हुए पकड़ लिया। आरोप है कि उसने सिपाहियों से हाथापाई की।
विज्ञापन
काफी देर हंगामे के बाद उसे थाने ले जाया गया। पुलिस ने उसे शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया। हालांकि उसका कहना है कि वह छेड़छाड़ नहीं कर रहा था।
बागपत के मोहल्ला मुगलपुरा निवासी इरफान सोमवार को करीब दो बजे शहर के राष्ट्रवंदना चौक पर युवती से छेड़छाड़ कर रहा था। इसी दौरान वहां पर वहां पर मौजूद छेड़छाड़ रोकथाम दस्ते ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
इस दौरान उसकी पुलिसकर्मियों से हाथापाई हुई। उसने एक पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ने की कोशिश की। पुलिसकर्मी ने उसे पकड़कर कोतवाली ले आए।
पकड़े गए इरफान ने खुद को सपा पार्टी का अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला सचिव बताया है।
इरफान का कहना है कि वह किसी काम से राष्ट्रवंदना चौक पर आया था। उसकी तीन दिन पहले एक पुलिसकर्मी के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी कारण पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा है। उसपर लगाया गया आरोप पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा का कहना है कि आरोपी इरफान का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है। सपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर का कहना है कि उनकी पार्टी में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिला सचिव इरफान नहीं है। उसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।