फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sp comment on mayawati statement

'माया का बयान जैसे शैतान के मुंह से धार्मिक प्रवचन'

Wed, 07 Aug 2013 03:35 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Wed, 07 Aug 2013 03:35 AM IST
विज्ञापन
sp comment on mayawati statement

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सपा के प्रदेश प्रवक्ता और कारागार एवं खाद रसद मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि ईमानदार अफसरों को प्रताड़ित करने संबंधी पूर्व मुख्यमंत्री का बयान शैतान के मुंह से धार्मिक प्रवचन जैसा है।

विज्ञापन


चौधरी ने कहा, बसपा शासन के पांच सालों में प्रदेश की देश-दुनिया में जैसी बदनामी हुई है, उससे सभी वाकिफ हैं। लूट, वसूली और झूठ केसहारे चले बसपा शासन में अधिनायकशाही और आपातकाल की त्रासदी दोनों का संगम था।
विज्ञापन


उन्हें अखिलेश यादव सरकार में कुछ अच्छा होता हुआ नहीं दिख रहा है तो यह उनका दृष्टि दोष है। मायावती के जन्मदिन पर चंदा वसूली के लिए औरैया के एक इंजीनियर मनोज गुप्ता को तड़पाकर मारने का काम बसपा विधायक ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस अधिकारी हरमिंदर राज ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। सपा प्रवक्ता ने कहा, ईमानदारी का पाठ पढ़ाते वक्त वह भूल गईं कि उनके राज में एनआरएचएम में करोड़ों का घपला हुआ।

दो सीएमओ की दिनदहाड़े हत्या हुई और एक डिप्टी सीएमओ की जेल में हत्या हुई थी, जबकि जेल विभाग खुद उनके पास था। वे आईएएस प्रोमिला शंकर का प्रकरण भी कैसे भूल सकती हैं जिन्हें मनमाफिक रिपोर्ट न देने पर निलंबित कर दिया गया था।


उन्होंने कहा, प्रदेश मे सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली ताकतें सक्रिय हैं। उन्हें खुली छूट नहीं दी जा सकती है। जो अफसर कर्तव्य पालन में कोताही करते पाए जाएंगे उनके खिलाफ अवश्य कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed