फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   sonia support durga shakti for political advantage says azam

'कांग्रेस के आधे से ज्यादा नेता आरएसएस बैकग्राउंड के'

Sat, 10 Aug 2013 01:23 PM IST
रामपुर/ब्यूरो
रामपुर/ब्यूरो Updated Sat, 10 Aug 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
sonia support durga shakti for political advantage says azam

आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी सिर्फ सियासी लाभ के लिए दुर्गा का समर्थन कर रही हैं।

विज्ञापन


खां की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई की पूर्व अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि आजम ऐसी बातें करते ही रहते हैं, लेकिन हम यह अच्छी तरह जानते हैं कि पैसे और बाहुबल के जरिए वोट कौन हासिल करता है।
विज्ञापन


पढ़ें, 'मीडिया ने दुर्गा को दुर्गाजी बना दिया'
ईद के मौके पर मीडिया से बातचीत में खां ने दुर्गा के निलंबन मामले में गांधी की ओर से पीएम को पत्र लिखे जाने का जिक्र करते हुए कहा कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष का स्तर इतना गिर गया है कि वह एक एसडीएम रैंक की अधिकारी के लिए पत्र लिखने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजम ने कहा कि दुर्गा मामले में हस्तक्षेप कर सोनिया गांधी संघीय व्यवस्था को कमजोर कर रही हैं। सोनिया के साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर भी हमला बोला। खां ने कहा कि कांग्रेस के आधे से अधिक नेता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बैकग्राउंड के हैं।

पढ़ें, दुर्गा मसले पर अखिलेश ने जताया अफसोस
इतना ही नहीं, आजम ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि हमारी अपने किसी भी पड़ोसी मुल्क से दोस्ती नहीं है। चीन, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश यहां तक कि नेपाल से भी हमारे संबंध ठीक नहीं हैं।


देश के रक्षा मंत्री सीमा पर पांच सैनिकों के शहीद होने के मामले को लेकर अपने बयान बदल रहे हैं। आज आवश्यकता इस की बात है कि हम अपनी सीमा को सुरक्षित बनाने के पुख्ता उपाय करें।

उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में केंद्र सरकार यूपी के किसी आईएएस व आईपीएस अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी तो हम विरोध जताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed