फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Zero production from all units of Harduaganj

हरदुआगंज की सभी इकाइयों से शून्य हुआ उत्पादन

Thu, 13 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Zero production from all units of Harduaganj
सूबे में 1265 मेगावाट बिजली का उत्पादन करने वाली हरदुआगंज की तीनों इकाई से उत्पादन बंद कर दिया गया है। बिजली की मांग में आई गिरावट के बाद आवश्यकता भर बिजली बनाई जा रही है। मांग कम होने के कारण हरदुआगंज की इकाइयों को बंद किया गया है।
विज्ञापन

हरदुआगंज की पहली इकाई से 105 मेगावाट, दूसरी से 500 मेगावाट और तीसरी इकाई से 660 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाता था। 105 मेगावाट की एक इकाई से उत्पादन महीनों से बंद था। वहीं 500 मेगावाट की दूसरी इकाई से उत्पादन पिछले सप्ताह बंद किया गया। वहीं इस सप्ताह के चौथे दिन सभी इकाइयों से उत्पादन शून्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं रिकार्ड स्तर पर पहुंची बिजली की मांग में भी तेजी से गिरावट आने से इकाइयों से उत्पादन शून्य होने की बात बताई जा रही है। 27 हजार मेगावाट के आंकड़े को पार कर चुकी बिजली की मांग का अधिकतम आंकड़ा अब 17630 मेगावाट पर चल रहा है। वहीं न्यूनतम मांग भी 19 हजार मेगावाट से 10069 मेगावाट पर टिक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed