{"_id":"636143eae42b250c0048913a","slug":"youth-who-went-to-meet-sister-dies-in-road-accident-sonbhadra-news-vns68155548","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से मिलने गए युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन से मिलने गए युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के दरनखांड गांव में सोमवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से युवक की मौत हो गई। वह अपनी बहन के घर आया था। रात भर शव मौके पर पड़ा रहा। सुबह लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
किरबिल निवासी कुंता प्रजापति (22) सोमवार की शाम अपने बहन से मिलने उसके घर बभनी गया था। देर रात वहां से लौटते समय दरनखांड गांव के पास उसकी बाइक सड़क किनारे पलट गई। हादसे में उसे गंभीर चोट आई। सुबह उस ओर गए ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। युवक की मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान के बाद पुलिस ने घरवालों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। पत्नी सुनीता गर्भवती है। मौत की खबर पाकर सुनीता और मां सुंदरी देवी बेसुध हो गई। एसआई वीर बहादुर चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में मंगलवार को पेड़ से लटकता एक अधेड़ का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सतवारु गोंड 42 कटौली का ही रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात्रि में सतवारू घर से कहीं चला गया। सुबह करीब आधे किमी दूर एक पेड़ से लुंगी के सहारे उसका शव लटकता मिला। थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।