फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth kidnapped from Bina recovered after five days, one arrested

Sonebhadra News: बीना से अपहृत युवक पांच दिन बाद बरामद, एक गिरफ्तार

Fri, 21 Jul 2023 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Youth kidnapped from Bina recovered after five days, one arrested
शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना से गत 15 जुलाई को अपहृत युवक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर शुक्रवार को मामले का खुलासा किया। पैसे के लेन-देन से जुड़े विवाद में इस घटना काे अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन

रेणुकूट स्थित कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए पिपरी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि 15 जुलाई को आशीष तिवारी निवासी म्योरपुर का बीना स्थित एक पेट्रोल पंप से कार सवार कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार की रात अपहृत युवक आशीष तिवारी को रनटोला मोड़ से बरामद करते हुए पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। सीओ के मुताबिक आशीष तिवारी ने नौकरी देने के नाम पर विजय सिंह निवासी मदूरी थाना सजेती जनपद कानपुर नगर हाल पता धारूहेड़ा हरियाणा को आठ लाख रुपये दिया था। नौकरी न लगने पर आशीष ने जब उस व्यक्ति से अपने रुपये की मांग की तो उसने उसे अपहरण करने का प्लान बनाया और अपने साथी दिनेश यादव, विक्की यादव व नीरज यादव उर्फ पंकज निवासी धारूहेड़ा, हरियाणा के साथ आशीष का अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी विजय सिंह को दो मोबाइल फोन व कार के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed