फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies in road accident, child injured

सड़क हादसों में युवक की मौत, बालक घायल

Wed, 17 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, child injured
डाला। पुलिस चौकी क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बुधवार को विभिन्न सड़क दुर्घटनाओ में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जबकि घायल बालक को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि वैष्णव मंदिर से थोड़ी दूर रेलवे ओवरब्रिज के पास बुधवार को दोपहर बाद करीब दो बजे टिपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार विनोद कुमार (20) निवासी टेड़ीटेन थाना ओबरा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक टिपर को कुछ दूर खड़ा कर फरार हो गया। घटना से वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कुछ देर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक गिट्टी का कारोबार करता था, जो डाला से चोपन की तरफ जा रहा था। पुलिस ने टिपर को कब्जे में ले लिया है। करीब ढाई बजे तक पुलिस ने शव को मौके से हटाकर आवागमन बहाल करा दिया था।
विज्ञापन

उधर दूसरी घटना चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा में हुई। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे डाला से रेणुकूट की तरफ तेज रफ्तार में जा रही बोलेरो की चपेट में आने से अरविंद कुमार (10) निवासी कर्मसार गंभीर रुप से घायल हो गया। उसेे गुरमुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां गंभीर हालत को देख चिकित्सक ने उसे चोपन सीएचसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed