फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies in in-laws, dispute over last rites

Sonebhadra News: ससुराल में युवक की मौत, अंतिम संस्कार पर विवाद

Sun, 17 Nov 2024 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in in-laws, dispute over last rites
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में रविवार को एक युवक की मौत हो गई। वह काफी समय से अपनी ससुराल में ही रह रहा था। उसके अंतिम संस्कार को लेकर पत्नी और भाई के बीच विवाद के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रेणुकूट निवासी सुनील कुमार (30) का विवाह महुली गांव में हुआ था। शादी के बाद से वह पत्नी के साथ ससुराल में रह रहा था। रविवार को उसकी मौत हो गई। सूचना पर भाई राकेश कुमार सहित अन्य परिजन महुली पहुंचे, तब तक उसके अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी की जा चुकी थी। इस पर आपत्ति जताते हुए भाई राकेश ने शव का अंतिम संस्कार पैतृक घर रेणुकूट में करने की बात कही। इसे लेकर पत्नी व भाई में विवाद शुरू हो गया। सूचना पर पहुंचे विंढमगंज थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed