फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies due to electrocution while loading tents on tractor in Sonbhadra

सोनभद्र : ट्रैक्टर पर टेंट का सामान लादते समय करंट लगने से युवक की मौत

Wed, 28 Apr 2021 12:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 28 Apr 2021 12:57 PM IST
सार

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वार गांव की घटना

विज्ञापन
Youth dies due to electrocution while loading tents on tractor in Sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत वार में बुधवार की सुबह ट्रैक्टर पर टेंट का सामान लादते समय 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने
विज्ञापन

पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

कोतवाली क्षेत्र के पड़री के मुरली गांव निवासी राजा (28) पुत्र अमर शादी विवाह में टेंट लगाने का काम करता है। वार गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां मंगवार की रात में लड़की की शादी थी। शादी में टेंट लगाने के लिए राजा आया हुआ था। बुधवार की सुबह टेंट का सामान समेटा जा रहा था। राजा ट्रैक्टर पर टेंट में लगे पाइप को रख रहा था। इसी समय लोहे की पाइप ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के लाइन में छू गया। करंट की चपेट में आकर राजा गंभीर रूप से झुलस गया। वहां मौजूद लोगों ने लाइन कटवाकर उसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed