{"_id":"60890e629810412b532644a5","slug":"youth-dies-due-to-electrocution-while-loading-tents-on-tractor-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र : ट्रैक्टर पर टेंट का सामान लादते समय करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र : ट्रैक्टर पर टेंट का सामान लादते समय करंट लगने से युवक की मौत
Wed, 28 Apr 2021 12:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:57 PM IST
सार
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वार गांव की घटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत वार में बुधवार की सुबह ट्रैक्टर पर टेंट का सामान लादते समय 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने
पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के पड़री के मुरली गांव निवासी राजा (28) पुत्र अमर शादी विवाह में टेंट लगाने का काम करता है। वार गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां मंगवार की रात में लड़की की शादी थी। शादी में टेंट लगाने के लिए राजा आया हुआ था। बुधवार की सुबह टेंट का सामान समेटा जा रहा था। राजा ट्रैक्टर पर टेंट में लगे पाइप को रख रहा था। इसी समय लोहे की पाइप ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट के लाइन में छू गया। करंट की चपेट में आकर राजा गंभीर रूप से झुलस गया। वहां मौजूद लोगों ने लाइन कटवाकर उसे उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।