फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies due to drowning in Singhi waterfall

Sonebhadra News: सिंघी वाटरफाल में डूबने से युवक की मौत

Fri, 18 Aug 2023 10:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in Singhi waterfall
शक्तिनगर। दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए एक युवक की वाटरफाल में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार को शव बरामद होने के बाद परिजनों में मातम छा गया। घटना सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली की है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की दोपहर में नेवरी गांव निवासी राजकुमार वैश्य (33) अपने दोस्तों के साथ वाटरफाल में नहाने उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। उसके साथ नहा रहे दोस्त रामानुज वैश्य, महेंद्र वैश्य, राकेश, नीरज, आशीष आदि बाहर निकले तो देखा कि राजकुमार नहीं था। इसके बाद सूचना बगदरा चौकी पुलिस को दी। रेस्क्यू टीम लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काटरफाल में तलाश शुरू कर दी। शाम होने के कारण युवक का सुराग नहीं लगा। दूसरे दिन शुक्रवार को रेस्क्यू के दौरान दोपहर बाद वाटरफाल से युवक का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

शक्तिनगर। नेवारी गांव के पन्नालाल वैश्य के तीन बेटे हैं। राजकुमार वैश्य सबसे छोटा था, जिसके तीन बच्चे थे। युवक की मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। इधर, पत्नी बदहवास हालत में है। वहीं घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया है कि संगीत का कार्यक्रम कर युवक परिवार की आजीविका चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed