{"_id":"66c4d105251c768bd40ecc27","slug":"youth-dies-after-falling-into-ditch-while-bathing-in-mukkha-falls-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-116938-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मुक्खा फाल में नहाते समय खाई में गिरने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मुक्खा फाल में नहाते समय खाई में गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुक्खा गांव के मुक्खा जलप्रपात पर मंगलवार को नहाते समय पैर फिसलने से एक युवक गहरी खाई में गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान मिर्जापुर के राजगढ़ के धुरकर गांव निवासी मनोज शर्मा (27) पुत्र नंदू शर्मा के रूप में हुई।
घोरावल क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मुक्खा फाल पर मंगलवार को सैलानियों का जमावड़ा रहा। इस दौरान एक युवक मुक्खा फाल पर पानी में उतर कर स्नान कर रहा था कि अचानक पैर फिसल जाने के कारण काफी गहरी खाई में गिर गया।
पानी का बहाव तेज होने के कारण वह डूब गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के साथ युवक को निकलवाया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि युवक पैर फिसलने से पानी के तेज बहाव में बह गया। गहरी खाई में डूबने और गिरने से आई गंभीर चोटों से उसकी मौत हो गई। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।