फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth dies after consuming pesticide in suspicious condition

Sonebhadra News: संदिग्ध हाल में कीटनाशक खाने से युवक की मौत

Tue, 04 Apr 2023 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after consuming pesticide in suspicious condition
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव में सोमवार की देर शाम संदिग्ध हाल में कीटनाशक खाने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव निवासी अयोध्या कुशवाहा का एकलौता पुत्र पवन कुशवाहा (30) खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का गुजारा करता था। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में उसने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो घर वालों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने उसे सीएचसी दुद्धी मेंं भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया गया। सोमवार की रात एक बजे उसने दम तोड़ दिया। सीएचसी के डॉ. विनोद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन

घटना के वक्त मायके गई थी पत्नी
दुद्धी। दुम्हान गांव निवासी पवन की शादी पांच साल पहले कोन थाना क्षेत्र के बहुअरा गांव निवासी अल्पना से हुई थी। करीब दस दिन पहले पत्नी मायके गई थी। काफी देर तक उसे पति के मौत की खबर नहीं थी। परिजनों ने बस इतना बताया था कि पवन की तबीयत खराब ह। मंगलवार की सुबह सीएचसी पहुंची अल्पना पति का शव देख सन्न रह गई। कुछ पल बेशुद हो गई। शव से लिपटकर उसे विलाप करता देख हर किसी की आंखें भर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed