फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth died in suspicious condition, dead body found on roof

Sonebhadra News: संदिग्ध हाल में युवक की मौत, मकान की छत पर मिला शव

Thu, 30 Mar 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Youth died in suspicious condition, dead body found on roof
रेणुसागर। अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में बृहस्पतिवार की सुबह मकान की छत पर संदिग्ध अवस्था में युवक की लाश मिली। पुलिस को मौके से नशीली दवा की एक शीशी भी मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डिबुलगंज निवासी युवक कृष्ण बहादुर उर्फ गोलू (26) पुत्र शंकर प्रसाद बुधवार की शाम घर से रामनवमी के त्योहार के लिए सामान लेने के लिए अपने पिता से पैसा लेकर निकला था। रात्रि में वह घर नहीं आया। दो जगह मकान होने के कारण परिजनों ने उसे फोन नहीं किया। सुबह घरवालों को सूचना मिली कि पास के मकान की छत पर गोलू अचेत हाल में पड़ा है और कोई जवाब नहीं दे रहा। घरवाले मौके पर पहुंचे तो युवक की हालत देख सन्न रह गए। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करने के बाद टीम लौट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक युवक के पास से एक दवा की खाली शीशी मिली है। पुलिस ने मकान के किराएदारों से भी जानकारी ली। अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


साल भर पूर्व हुई थी शादी
कृष्ण बहादुर उर्फ गोलू मूल रूप से गुलालीडीह ग्राम कुलडोमरी का रहने वाला था। उसे एक भाई और दो बहन हैं। सभी की शादी हो चुकी है। पिता अनपरा तापीय परियोजना से सेवानिवृत्त हुए थे। डिबुलगंज में ही दो जगह मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रहते थे। पिछले वर्ष ही कनहरा में सरस्वती से उसकी शादी हुई थी। गोलू अनपरा बाजार में एक मसाला व अन्य सामानों के थोक विक्रेता की गाड़ी चलाता था। गोलू की मौत के बाद मां, पत्नी सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी आठ महीने की गर्भवती है। पत्नी सरस्वती ने बताया कि अभी कच्ची गृहस्थी है। अभी तो जिंदगी की शुरुआत हुई थी। पति के चले जाने से मैं तो बेसहारा हो गई। अब किसके सहारे जिंदगी गुजारूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed