Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Youth arrived at polling booths to register as voters and submitted Form-6.

Sonebhadra News: मतदाता बनने के लिए बूथों पर पहुंचे युवा, जमा किए फॉर्म-6

Sun, 29 Nov 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Youth arrived at polling booths to register as voters and submitted Form-6.
रॉबर्ट्सगंज राजा शारदा महेश इंटर कालेज में मतदाता पुनिरीक्षण करते बीएलओ। संवाद
सोनभद्र/रेणुसागर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिले के सभी बूथों पर विशेष शिविर लगाए गए। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं ने मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 जमा किए। महिलाओं और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे अन्य पात्र लोगों के नाम जोड़ने पर भी विशेष जोर रहा। शिविरों में बीएलओ के साथ राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट भी सक्रिय रहे। एसआईआर के दौरान जिले की मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम कटे हैं। वहीं, पंचायत और निकाय की मतदाता सूची की तुलना में विधानसभा की मतदाता सूची में करीब तीन लाख नाम कम हैं। ऐसे मतदाताओं की पहचान करने और छूटे हुए पात्र लोगों के नाम सूची में शामिल कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिले के सभी 1659 बूथों पर शिविर लगाए गए। रॉबर्ट्सगंज के राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में बने बूथ पर बीएलओ मतदाता सूची के साथ मौजूद रहे। यहां पहुंचकर युवाओं ने फॉर्म-6 भरकर जमा किए। आदर्श इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के बूथों पर भी आवेदन लिए गए। एसडीएम आशीष तिवारी ने बूथों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, ओबरा विधानसभा क्षेत्र के अनपरा नगर के विभिन्न मतदान केंद्रों पर भी नाम जोड़ने के लिए आवेदन लिए गए। पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय अनपरा में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाता सूची से संबंधित कार्य करते मिले। भाजपा की ओर से बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पात्र युवाओं के फॉर्म भरवाने में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि हर वोट कीमती है और कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed