फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young women should become self-reliant and play a role in nation-building: Payal

युवतियां आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में निभाएं भागीदारी : पायल

Tue, 13 Oct 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Young women should become self-reliant and play a role in nation-building: Payal
रॉबर्ट्सगंज विध्य कन्या महाविद्यालय में अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से तेजसा युवती सम्म
सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मंगलवार को उरमौरा स्थित विंध्य कन्या पीजी कॉलेज में तेजसी युवती सम्मेलन में छात्राओं से आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने महिला सशक्तीकरण, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण में युवतियों की भूमिका पर विचार रखे। विकासार्थ विद्यार्थी की राष्ट्रीय संयोजक पायल राय ने कहा कि युवतियां शिक्षा के साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करें और आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महिलाओं का जागरूक, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार होना जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैमूर रेंज की प्रभागीय वनाधिकारी आरुषि मिश्रा ने छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डॉ. रचना तिवारी ने महिलाओं की रचनात्मक क्षमता और सामाजिक परिवर्तन में उनकी भागीदारी पर प्रकाश डाला। सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, राष्ट्र निर्माण, युवतियों के नेतृत्व, सामाजिक दायित्व और पांच परिवर्तन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से युवतियां न केवल अपना भविष्य संवार सकती हैं, बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। छात्राओं से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव की पहल करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रेखा प्रजापति ने की, जबकि कार्यक्रम मंत्री चित्रा जालान रहीं। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजलि विक्रम सिंह की भी उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed