UP: बहन पर दोस्त की नीयत खराब... सिगरेट पिलाने के बहाने बुलाया; कर दी हत्या; सांस रुकने तक घोंपता रहा चाकू
युवक की हत्या का मामला सामने आते ही माैके पर बरकोनिया थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद युवक की लाश को कब्जे में ले लिया गया। वहीं, मृतक के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Crime: सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में गुरुवार की रात दोस्त ने चाकू घोंपकर युवक की हत्या कर दी। सिगरेट पीने के बहाने उसे घर से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में उसने चचेरी बहन पर बुरी नीयत के कारण युवक के हत्या की बात बताई है। शव कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
डुमरिया गांव निवासी करमचंद उर्फ छोटू बिंद (19) बीती रात अपने घर पर था। इसी बीच, उसे गांव के ही विजय उर्फ अर्जुन चौहान ने फोन कर घर के पास स्थित पथरहिया चुआड़ बंधी के पास मिलने के लिए बुलाया। करमचंद वहां पहुंचा तो कुछ देर बातचीत के बाद विजय ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
पेट, सिर और कमर पर कई वार किए। मौके पर ही करमचंद की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद विजय वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
रामपुर बरकोनिया एसओ कमल नयन दुबे, सीओ सदर रणधीर मिश्र और एएसपी टीएन त्रिपाठी ने रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
पिता ने आरोपी के खिलाफ दी तहरीर
करमचंद के पिता रमेश बिंद की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी विजय चौहान उर्फ अर्जुन को उसके घर से हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। एएसपी टीएन त्रिपाठी ने बताया कि विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूछताछ में उसने बताया कि करमचंद उसकी चचेरी बहन पर बुरी नीयत रखता था। बहन ने उसे इसकी जानकारी दी थी। कई बार समझाने के बाद भी नहीं माना तो उसकी हत्या कर दी। करमचंद दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।