फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   young man sitting in bushes with girl hunters shot him on suspicion of wild boar

UP News: लड़की के साथ युवक झाड़ियों में बैठा था, जंगली सूअर के शक में शिकारियों ने मार दी गोली

Mon, 03 Apr 2023 05:33 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Apr 2023 05:33 PM IST
सार


सोनभद्र के पतखिरना गांव में तीन दिन पूर्व हुई युवक की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। दो शिकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
young man sitting in bushes with girl hunters shot him on suspicion of wild boar
सोनभद्र पुलिस की गिरफ्त में शिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लड़की के साथ युवक झाड़ियों में बैठा था। जंगली सूअर के शक में शिकारियों ने गोली चलाई गई। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। छर्रा लगने से लड़की घायल हो गई। शिकारी जब मौके पर पहुंचे उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ। वे मौके से भाग गए। लड़की भी युवक को छोड़कर चली गई। यह सनसनीखेज खुलासा सोमवार को पुलिस ने किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना यूपी के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के पतखिरना गांव की है।  

विज्ञापन


एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पतखिरना निवासी शंकर गोंड का शव तीन दिन पहले झाड़ियों में मिला था। उसके शरीर पर नुकीले हथियार से चोट के निशान थे। इस मामले में मृतक के पिता राजपाल गोंड की तहरीर पर 31 मार्च को तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

शिकारियों ने बताया सच

घटना के अनावरण में एसओ अमित सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगी थी। तफ्तीश में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने सोमवार सुबह पतखिरना गांव के ही गोविंद बैगा और शिवनारायण को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि 30 मार्च को दोनों जंगली सूअर का शिकार करने निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें:  कहां छिपा है समर सिंह? आकांक्षा दुबे की मौत 8 दिन बाद भी नहीं तलाश सकी पुलिस, उठने लगे सवाल

जंगल में एक सूअर का पीछा करते हुए फायर भी किया, लेकिन वह भाग गया। इसी दौरान उन्हें नाले के पास झाड़ियों में कुछ हलचल दिखी। यह सोचते हुए कि सूअर झाड़ियों में ही छिपा होगा, दोनों ने फिर से गोली दाग दी। यह गोली झाड़ियों के पीछे मौजूद शंकर को लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। जंगल में लकड़ी काटने गई गांव की एक लड़की युवक के साथ थी। छर्रा लगने से वह घायल हो गई।

दोनों जब शिकार लेने वहां पहुंचे तो शंकर को मृत देख सन्न रह गए। इसी बीच जख्मी लड़की वहां से फरार हो गई थी। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त बारूदी गन (शिकार में उपयोग आने वाला) भी बरामद हुआ। 

देर रात पार्टी से लौटा, सुबह बिस्तर पर मृत मिला युवक

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के सिरसाई ग्राम पंचायत के बसही गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में क्लीनिक संचालक की मौत हो गई। वह देर रात पार्टी से घर लौटा और सुबह बिस्तर पर मृत पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थानांतर्गत भीटी गांव निवासी दिनकर भारती (25) पुत्र विनोद भारती घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बसही गांव में किराए के मकान में करीब दो साल से क्लीनिक चलाता था। पास के ही सिरसाई गांव में उसकी बहन का घर है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात वह अपनी बहन के घर पार्टी में गया था। देर रात करीब 10 बजे वह पार्टी से लौटकर क्लीनिक में शटर बंद कर सो गया।

मकान मालिक के बेटे ने जब सुबह उसे देर तक सोते देखा तो शटर पीटा, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। इसके बाद वह पीछे के दरवाजे से अंदर गया तो दिनकर बिस्तर पर मृत पड़ा था। घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की खबर सुनकर मृतक दिनकर के माता-पिता व परिजन भी मौके पर पहुंचे। सीओ अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय, इंस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। मृतक दिनकर अविवाहित था और दो भाइयों में बड़ा था। सीओ के मुताबिक शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed