फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man injured in road accident dies

Sonebhadra News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Thu, 14 Aug 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Young man injured in road accident dies
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर रासपहरी गांव में कुंडाडीह चढ़ाई के पास रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक रामसूरत (28) की बुधवार को मौत हो गई। म्योरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन

रासपहरी गांव में कुंडाडीह चढ़ाई के पास रविवार को दो बाइकों में टक्कर हुई थी। इस हादसे में डडिहरा निवासी श्रवण कुमार (22) की मौत हो गई थी। उसकी पत्नी सूरजमुखी (20) और औरहवा निवासी रामसूरत (28), मनीष (25) घायल हुए थे। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन

बुधवार को वाराणसी जाते समय रास्ते में रामसूरत की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। बुधवार की दोपहर शव लेकर म्योरपुर थाने पहुंचे युवक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed