फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   young man gone out to meet friends died after foaming from his mouth sister filed complaint at police station

UP: दोस्तों से मिलने निकले युवक की मौत, मुंह से निकल रहा था झाग, बहन ने थाने में तहरीर; बोली- हत्या की गई है

Fri, 19 Sep 2025 09:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 19 Sep 2025 09:55 PM IST
सार

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र में युवक की माैत की सूचना पाकर ओबरा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। मृतक की बहन ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था।

विज्ञापन
young man gone out to meet friends died after foaming from his mouth sister filed complaint at police station
गौरव कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए घर से निकले गौरव कुमार (20) की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना बीती देर रात की है। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिवार वालों ने दोस्तों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि गौरव ने अपने दोस्तों से रुपये उधार लिए थे, जिसकी वापसी के लिए वह प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


ओबरा के गैस गोदाम रोड निवासी बाबूलाल का पुत्र गौरव कुमार (20) गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे अपने कुछ दोस्तों से मिलने और पार्टी की बात कहकर घर से निकला था। शाम करीब छह बजे दोस्तों ने मां को फोन कर बताया कि गौरव की तबीयत खराब हो गई है। उसके मुंह से झाग निकल रहा है।
विज्ञापन


दोस्तों ने उसे ओबरा परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत खराब होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन जब उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से वाराणसी लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर ओबरा पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का जायजा लेते हुए साक्ष्य जुटाए। उधर, गौरव की बहन रुचि ने ओबरा थाने में तहरीर देकर बताया कि गौरव ने घर से बाहर दोस्त रतन यादव, विनायक मालवीय, अर्जुन राजपूत, शिव दीक्षित, मोहम्मद अली, कुनाल मिश्रा, मंगल, दानिश उर्फ मिनिस्टर के साथ खाना खाया था। उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और मौत हो गई। एसओ विजय चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

बहन ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
बहन रुचि ने अपने गौरव के दोस्तों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। बताया कि भाई ने अपने कई दोस्तों से लाखों रुपये ले रखे थे, इसी को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। बताया कि भाई के उधार लिए हुए करीब 23 लाख रुपये परिजनों ने वापस भी किए हैं। बताया कि बीते दो तीन दिनों से गौरव काफी परेशान चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed