फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man falls into well after slipping, dies

Sonebhadra News: पैर फिसलने से कुएं में गिरा युवक, मौत

Fri, 28 Jun 2024 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Young man falls into well after slipping, dies
अनपरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ममुआर गांव में शुक्रवार की शाम कुएं में गिरने से युवक की मौत हो गई। पानी निकालने के दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन


नगर के वार्ड नंबर आठ के ममुआर निवासी परमेश्वर शाम करीब पांच बजे घर के कुएं से पानी निकलने गया था। बारिश के कारण कुएं के आसपास काई जम गई थी, जिस कारण उसका पैर फिसला और वह कुएं में गिर गया। चचेरे भाई जगजीवन ने कुएं में घुसकर रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला। आनन-फानन परिजन उसे डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में संयुक्त अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के सिर में गहरी चोट थी। रेफर की तैयारी चल रही थी, तभी उसकी मौत हो गई। अनपरा थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed