{"_id":"625252b1fd02db4da262805f","slug":"young-man-dies-in-road-accident-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: घर पड़ी थी मां की अर्थी, अंतिम दर्शन के लिए जा रहे बेटे को ट्रक ने कुचला, दोहरे मातम में डूबा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: घर पड़ी थी मां की अर्थी, अंतिम दर्शन के लिए जा रहे बेटे को ट्रक ने कुचला, दोहरे मातम में डूबा परिवार
Sun, 10 Apr 2022 09:14 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 10 Apr 2022 09:14 AM IST
सार
यूपी के सोनभद्र में दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए गांव जा रहा था। परिवार में दोहरे मातम से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। म्योरपुर थाना इलाके के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आश्रम मोड़ के पास शनिवार की देर रात एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। उधर मृत युवक की मां का शव उसके घर पर पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए शव को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। हादसे का कारण बने ट्रक को छोड़ चालक फरार हो गया है।
म्योरपुर थाना इलाके के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आश्रम मोड़ के पास सड़क हादसे में प्रहलाद पनिका (45) पुत्र मनफेर निवासी कटौन्धी थाना दुद्धी की मौत हो गई। मृतक के दो भाई व माता-पिता म्योरपुर थाना क्षेत्र के डडीहरा गांव में रहते हैं। इस दौरान शनिवार की शाम उसकी माता फुलकुंवर की मृत्यु हो गई थी।
माता के मृत्यु का समाचार सुनकर वह डडीहरा स्थित पैतृक घर गया हुआ था। दाह संस्कार रविवार की सुबह होने की वजह से वह वापस कटौन्धी गांव जा रहा था। इस दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ रात में ही मौके पर जमा हो गई। रात में परिजनों को सूचना मिलने के बाद वह दोहरे मातम में डूब गए। एक तरफ मां की अर्थी पड़ी थी तो दूसरी तरफ पुत्र के भी मृत्यु का समाचार सुनकर लोग हिल उठे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।