फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   young man died in collision between pickup and bike in sonbhadra

Sonbhadra News: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट लगने से एक की मौत; दूसरा घायल

Sat, 11 May 2024 02:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 11 May 2024 02:13 PM IST
सार

सोनभद्र जिले में अनपरा थाना क्षेत्र के कुबरी जंगल में एक बेकाबू पिकअप की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। दोनों बाइक से घर जा रहे थे। 

विज्ञापन
young man died in collision between pickup and bike in sonbhadra
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के कुबरी जंगल में बेकाबू पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी भी घायल हो गया। उसे डिबुलगंज संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


यह है मामला
ओबरा थाना क्षेत्र के कन्हरा गांव निवासी छोटू उर्फ बुडूक जायसवाल (24) अपने गांव के ईश्वर प्रसाद खरवार (26) के साथ रिश्तेदारी में बैढन गया था। देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। कुबरी जंगल के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में छोटू के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं ईश्वर प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उसे डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनपरा थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृत युवक के भाई उदय कुमार की ओर से तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया है। पिकअप चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed