फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man dead and two injured beaten rod case of molesting girl in sonbhadra

Sonbhadra News: युवती से छेड़खानी कर रहे युवकों को लाठी-डंडे से पीटा, एक की मौत, दो घायल; गांव में पसरा सन्नाटा

Sat, 27 Apr 2024 05:58 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 05:58 PM IST
सार

Sonbhadra News: सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को कोन सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सोनू की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Young man dead and two injured beaten rod case of molesting girl in sonbhadra
मृतक सोनू भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के कोन थाना अंतर्गत पड़रछ गांव के सरइया टोला में शनिवार को छेड़खानी के विवाद में युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। उसके दो साथियों को भी चोट आई है। तीनों बरात देखने के लिए गांव में आए थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पड़रछ गांव के साधूबतान टोले से बरात शुक्रवार की रात इसी गांव के सरइया टोला में गई थी। सतद्वारी टोला निवासी सोनू (23), उसका भाई मोनू (20) और कुंवर लाल (18) बरात देखने गए थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि शनिवार की सुबह सरइया टोला के लोगों ने सोनू को एक किशोरी के साथ छेड़खानी करते पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलते ही किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे और सोनू पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे व लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई की।


बचाव में आए मोनू और कुंवर लाल को चोट आई।

जिला अस्पताल में भी स्थिति गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया। वहां उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। घटना की सूचना पर सीओ ओबरा डॉ. चारु द्विवेदी, एसओ लक्ष्मण पर्वत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल युवकों व आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।

सीओ डॉ. चारू द्विवेदी ने बताया कि छेड़खानी के विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हुई है। अन्य दोनों युवकों का उपचार चल रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed