Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Young man accuses sub-inspector of taking 35,000 rupees; SP suspends him

Sonebhadra News: युवक ने दरोगा पर 35 हजार रुपये लेने का लगाया आरोप, एसपी ने किया निलंबित

Tue, 03 Nov 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Young man accuses sub-inspector of taking 35,000 rupees; SP suspends him
अनपरा। अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज मुड़ीसेमर निवासी सूरज भारती ने थाने के दरोगा अशोक सिंह पर निष्पक्ष जांच और मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ने से बचाने के नाम पर 35 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने इस संबंध में मुख्यमंत्री और पुलिस के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर शिकायत की थी। सोशल मीडिया पर भी मामले से संबंधित पोस्ट की गई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसपी ने जांच सीओ पिपरी को सौंपी है। वहीं, संबंधित दरोगा को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सूरज भारती के अनुसार, करीब छह माह पहले गांव की ही पूजा देवी से उनका विवाद हुआ था। उस समय दरोगा अशोक सिंह ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर 11 सितंबर को पूजा देवी ने अपनी नाबालिग बेटी के माध्यम से उनके खिलाफ छेड़खानी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना दरोगा अशोक सिंह कर रहे थे। सूरज का आरोप है कि उन्होंने दरोगा से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की तो उनसे कहा गया कि उच्चाधिकारियों को मैनेज करने के लिए रुपये की जरूरत पड़ेगी, अन्यथा मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ सकती है और उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस बात से घबराकर उन्होंने पहले 25 हजार रुपये दिए। इसके बाद फाइनल रिपोर्ट लगाने का आश्वासन मिलने पर अलग-अलग समय पर कुछ और रकम भी दी। उनका दावा है कि कुल 35 हजार रुपये देने के बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता ने दरोगा के साथ हुई बातचीत के वीडियो और अन्य साक्ष्य होने का दावा करते हुए उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने की बात कही है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ पिपरी हर्ष पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद संबंधित दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed