{"_id":"b10e27078977b41a0241729f6fa518d8","slug":"you-blew-workers-effigy-of-railway-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप कार्यकर्ताओं ने फूंका रेल मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप कार्यकर्ताओं ने फूंका रेल मंत्री का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल किराए में बढ़ोतरी के खिलाफ आम आदमी के कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहे पर रेल मंत्री का पुतला फूंक कर विरेाध जताया।
इस दौरान आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने अच्छे दिनों के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया है। यहां हुई सभा में आप के जिला संयोजक विष्णू तिवारी ने बताया कि केंद्र की सरकार ने पिछले कुछ महीनों में रेलवे के यात्री किराया और माल भाड़े में जो बेतहाशा बढ़ोतरी की है वो आजादी के बाद कभी नहीं हुआ था ।
बिना यात्री सुविधा दिए ही साढे़ 14 से साढे़ 16 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। जबकि हमेशा से भारतीय रेल आम आदमी की सवारी रही है। फिर भी उसका ख्याल किए बिना केंद्र सरकार ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं।
विज्ञापन
चाहे वो रेल हो या तेल। अभी हाल ही में सुननेे में आया है कि केंद्र सरकार सरकारी तेल कंपनियों को किनारे करते हुए भारतीय रेलवे को तेल सप्लाई करने के लिए अंबानी की कंपनी को आगे ला रही है।
जिसका की सीधा असर आम आदमी के जेब पर पड़ेगा। एक व्यक्ति को विशेष फायदा पहुंचाने के लिए ये सरकार किस हद तक गिर सकती है ये सारा देश जानने लगा है।
विष्णु ने कहा कि रेलवे विभाग के अंदर हो रही कालाबाजारी किसी से छिपी नहीं है, चाहे वे माल भाडे़ से लेकर तत्काल टिकट के नाम पर दलालों की चांदी हो या प्रीमियम टिकट के नाम पर यात्रियों की लूट।
उन्होंने जल्द से जल्द बढ़े हुए रेल किराए को वापस लेकर यात्री सुविधाओं को दिलाना सुनिश्चित करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान ज्योतिजंग सिंह, श्रीकांत त्रिपाठी, मदन चौबे, राजकुमार मौर्य, दयाराम मौर्य, शिवानन्द चौबे, नीरज पांडेय, बालचन्द, बल्ली पाठक, संजय सिंह शामिल रहे।