फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Yogi government failed to check rising crime in the state

प्रदेश में बढ़ते अपराध पर नकेल लगाने में योगी सरकार विफल

Thu, 04 Feb 2021 09:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Yogi government failed to check rising crime in the state
अनपरा। बहुजन समाज पार्टी की बैठक बुधवार को अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित आंबेडकर पार्क में की गई। इस दौरान बूथ गठन व क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि पूर्व बामसेफ संयोजक दूधनाथ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। योगी सरकार से जनता त्रस्त हो गई है। प्रदेश में हत्या, दुष्कर्म, बेरोजगारी एवं अपराध बढ़ गया है। एक बार पुन: जनता बसपा शासन को याद कर ही है। ओबरा विधान सभा के उपाध्यक्ष रामेश्वर आजाद ने कार्यकर्ताओं से बूथ गठन की प्रक्रिया को पूर्ण करने व त्रिस्तीय पंचायत चुनाव की तैयारियों मे जुट जाने का आह्वान किया। संचालन जोन प्रभारी जय प्रकाश गौतम ने किया। अमर सिंह खरवार, कमला सिंह कुशवाहा, शिव सागर सिंह पटेल, विशेश्वर राम, राम दुलारे खरवार, मजनू राम, मुकेश कुमार, जय कुमार, नागेंद्र, लाल बहादुर, अनिल कुमार, सुखलाल खरवार, गिरजाशंकर, बाबू नंदन, कृष्णा भारती, हरिहर, रमेश, अमरशाह खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed