फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Yogi becomes the chief minister after the procession

योगी के मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

Sun, 19 Mar 2017 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sun, 19 Mar 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
Yogi becomes the chief minister after the procession
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के बनने पर म्योरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं का निकला जुलूस।

विज्ञापन
सोनभद्र। महंत योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर रविवार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। वहीं भाजपा-गठबंधन कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज समेत जिले भर में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्य ज्योति सच्चिदानंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महंत योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर राबट्र्सगंज नगर में जुलूस निकाला और एक-दूसरे के बीच मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। जुलूस में भाजपा नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल, हियुवा नगर अध्यक्ष अभय सोनी, शिवम सिंह, अनुज सोनी, देवेश दुबे, मनीष गुप्ता, रोहित, मोहित, दीपू, मुकेश, राहुल, किसन, संजय, अजय आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। उधर, अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा की राबर्र्ट्सगंज नगर कार्यालय पर हुई बैठक में योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर हर्ष जताया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष सोनेंद्र सिंह रघुवंशी, मृणाल सिंह, नीतीश सिंह, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे। विंढमगंज: योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर इलाके के बाबा डिहवार पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयकारे के साथ हवन-पूजन किया, जिससे पांच साल तक विकास की गति चलती रहे। युवा मोर्चा के राजेश जायसवाल के नेतृत्व में जुलूस सुभाष चौराहा से नारा लगाते हुए सब्जी गली, मेन रोड, सीतामोड़ से पुन: डिहवार बाबा प्रांगण में वापस पहुंचा। जहां पर एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। लवकुश, उज्ज्वल केशरी, नंद किशोर, संजय, अरविंद, जितेंद्र, पवन, उदय, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। कोन: उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष शशाकं शेखर मिश्रा के नेतृत्व मे कोन बस स्टैंड पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, डबलू अंसारी, मुहम्मद आरिफ, रमेश चतुर्वेदी, द्वारिका प्रसाद, अब्दुल मोतल्ली, प्रभाष पांडेय, महगु राम, वाचस्पति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed