{"_id":"6849ca0e0d0b7ec2a4020b89","slug":"yoga-week-will-start-from-15th-officers-and-workers-will-practice-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-129673-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 15 से शुरू होगा योग सप्ताह, अफसर-कर्मी करेंगे अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 15 से शुरू होगा योग सप्ताह, अफसर-कर्मी करेंगे अभ्यास
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इस बार एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम पर मनाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई। 15 जून को योग सप्ताह के साथ अभ्यास की शुरुआत होगी। 21 जून को मुख्य कार्यक्रम तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
बुधवार को हुई बैठक में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम अमृत सरोवरों व पार्कों में किया जाएगा। योग सप्ताह 15 जून से आरंभ होगा।
जिले में विभिन्न संस्थानों के सदस्यों, प्रशिक्षित योगा ट्रेनर के सहयोग से तहसील, ब्लाॅक, ग्राम पंचायत स्तर पर सामूहिक योग का कार्यक्रम किया जाएगा। योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ 15 जून को कलेक्ट्रेट परिसर से किया जाएगा।
विज्ञापन
योग सप्ताह के अंतिम दिवस 21 जून को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र का वितरण होगा। कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत, सामूहिक योगाभ्यास का फोटो भारत सरकार की माय जीओवी पर प्रतिदिन अपलोड कर सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए सुबह पांच बजे तक सभी लोग कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हो जाएं। प्रतिभागियों को बैठने व योग करने के लिए पर्याप्त जगह सेक्टरवार बनाने के साथ ही शुद्ध पेयजल, पार्किंग और मेडिकल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग हर इंसान को करना जरूरी है। योग करने वाले लोग न जल्द बीमार होते हैं और न ही उनके उम्र का पता चलता है। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम सहदेव कुमार मिश्रा, डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण आदि मौजूद रहे।