फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Power demand dropped by 13,699 MW in 48 hours; several units shut down.

Sonebhadra News: 48 घंटे में 13699 मेगावाट लुढ़की बिजली की मांग, बंद की गईं कई इकाइयां

Sun, 27 Sep 2026 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Power demand dropped by 13,699 MW in 48 hours; several units shut down.
अनपरा तापीय परियोजना। संवाद
अनपरा (सोनभद्र)। पिछले तीन दिनों से लगातार आंधी-बारिश से बदले मौसम के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। तापमान में कमी आने से भी मांग में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार की रात पीक ऑवर में बिजली की मांग घटकर 13878 मेगावाट पहुंच गई। मांग में कमी के चलते उत्पादन निगम की तीन परियोजना की इकाइयों से उत्पादन बंद करना पड़ा। बीते बृहस्पतिवार की देर रात पीक ऑवर में प्रदेश में बिजली की मांग 27577 मेगावाट थी। लगातार बारिश के कारण मौसम ठंडा हुआ तो शुक्रवार की देर रात पीक ऑवर में बिजली की अधिकतम मांग 6197 कम होकर 21380 मेगावाट पर पहुंच गई। वहीं शनिवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं, जिससे प्रदेश के कई जिलों में बिजली के तारों पर पेड़ गिर गए तो कहीं बिजली के खंभे ही टूट गए। इससे बिजली व्यवस्था ध्वस्त हुई। प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग में 7502 मेगावाट कम होकर 13878 मेगावाट और न्यूनतम मांग 9908 मेगावाट पर पहुंच गई। मांग कम होने से कई इकाइयों से उत्पादन बंद करना पड़ा और कई इकाइयों से उत्पादन घटाना पड़ा। इससे निगम को भारी नुकसान उठाना पड़ा। बिजली की मांग कम होते ही लोड डिस्पैच सेंटर को उत्पादन निगम के हरदुआगंज की चार, जवाहरपुर की दो और पारिछा की चार इकाइयों से उत्पादन बंद करना पड़ा। इससे कुल 3505 मेगावाट का उत्पादन ठप हो गया। इसी तरह उत्पादन निगम की ओबरा तापीय परियोजना की पांच में से तीन इकाइयों को रिजर्व शटडाउन मोड पर रखा गया है। दो इकाइयों को तकनीकी कारणों से बंद करना पड़ा। वहीं अनपरा तापीय परियोजना की सभी इकाइयों को हाफ लोड पर संचालित किया गया। इस दौरान 1038 मेगावाट की थर्मल बैंकिंग कराई गई। वहीं निजी क्षेत्र की एमईआईएल अनपरा एनर्जी लिमिटेड की 1200 मेगावाट की दोनों इकाइयों से 521 मेगावाट का कम उत्पादन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed