फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Yas effect, intermittent rain in Jill

यास का असर, जिल में रुक-रुक कर हुई बारिश

Wed, 26 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Yas effect, intermittent rain in Jill
चक्रवाती तूफान यास का असर बुधवार को जिले में देखने को मिला। पूरे दिन आसमान में बीच आंख मिचौली का खेल भगवान भाष्कर खेलते रहे। दिनभर ठंडी हवा चली और शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग की तरफ से जिले में आगामी पांच दिनों तक मौसम खराब होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को सुबह सूर्योदय के साथ ही आसमान में बादल छा गये और बूंदाबांदी होने लगी। साढ़े आठ बजे के करीब तेज धूप निकली और मौसम साफ हो गया। दोपहर में निकली तेज धूप से लोग बचते नजर आए। दोपहर बाद तीन बजे से एक बार फिर आसमान में बादल छाने लगे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होने लगी। देर शाम सात बजे भी बारिश हुई। करीब 15 से 20 मिनट तक बारिश हुई। तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। उमस से लोगों को राहत मिली। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र तिसुही के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.पीके सिंह, नोडल अधिकारी डा.रत्नाकर पांडेय और कृषि मौसम विशेषज्ञ विनीत कुमार यादव के मुताबिक आगामी पांच दिनों तक जिले में बदली से घनी बदली रहने के साथ गरज चमक, वज्रपात, धूल भरी आंधी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा मध्यम से भारी रहने की संभावना जताई जा रही है। अधिकांशत: हवा की दिशा पूर्वी रहने के आसार है। इस बीच न्यूनतम तापमान 24 से 25 और अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed