फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Yagya mandapa revolved in Shrimad Bhagwat Katha

श्रीमद्भागवत कथा में यज्ञ मंडप की हुई परिक्रमा

Sun, 06 Dec 2020 05:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
Yagya mandapa revolved in Shrimad Bhagwat Katha
बभनी। म्योरपुर ब्लाक के नधिरा गांव में ब्रह्म बाबा धाम में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन रविवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम: का जाप करते हुए यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पुण्य का लाभ लिया।
विज्ञापन

कथा के चौथे दिन श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भाजपा के जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री और बभनी मंडल के प्रभारी दीपक गौड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर पूजन अर्चन किया। श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध देव स्थल ब्रह्म बाबा की पूजा अर्चना की। इस दौरान मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन, शंख एवं घंटों की आवाज से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने बताया कि कथा ज्ञान यज्ञ का समापन 11 दिसंबर को भव्य भंडारे के साथ किया जाएगा। चौथे दिन कथा वाचक व्यास महाराज ब्रजराज देव पांडे ने गुरु की महत्ता का वर्णन किया। कहा कि गुरु के बिना किसी भी व्यक्ति का जीवन अधूरा होता है। गुरु के मिलने के बाद जीवन सार्थक होता है और सही राह मिलती है। गुरु अपने शिष्य का कभी भी क्षति नहीं होने देता। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया। कथा के अंत में विजेंद्र बहादुर दुबे और कमला देवी व अन्य श्रद्धालुओं ने व्यास जी, सुकदेव महाराज, यज्ञ मंडप एवं ब्रह्म बाबा की संगीतमय आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर आरडी दुबे, राम शिरोमणि शुक्ला, राधे राम पांडे, नंदलाल पांडे, विंध्यवासिनी दुबे, हरि शंकर सेठ, विनोद दुबे, भैया राम दुबे, कृष्ण मुरारी दुबे, कुंज बिहारी, लाल बहादुर दुबे, पवन दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed