ग्राम पंचायत कोहरौलिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे ग्यारह दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का बुधवार कलश विसर्जन और भंडारे के साथ समापन किया गया। प्रात: काल यज्ञाचार्य श्री भर्गदेव नारायण द्विवेदी महाराज जी के देखरेख में यजमान श्री श्रीकृष्ण दुबे और कुंअर देवी ने मंडप पूजा, वेदी पूजा की। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अंतिम पूर्णाहुति, हवन आरती की गई।
महायज्ञ में कोहरौलिया, घरसडी, चंदुआर, मिसरा, भैरवाँ, बांसी, अनपरा, डीबुलगंज, खड़िया, शक्तिनगर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया। देर रात तक भंडारा चलता रहा। इस दौरान मुख्य रूप से आचार्य गोपालधर द्विवेदी, नरेंद्र पांडेय, गीता प्रसाद दुबे, संतोष पांडेय, कोहरौलिया प्रधान प्रतिनिधि चंदन कुमार, पूर्व प्रधान लालता सिंह, राम सजीवन गुप्ता, लाल चंद गुप्ता, बोधे गुप्ता, सुखदेव गुप्ता, लालता गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, श्याम गुप्ता, रमाशंकर, राजेन्द्र पांडेय, कोहरौलिया प्राचीन शिव मंदिर पुजारी राम चंद्र गिरी आदि रहे।