फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Worship sessions wished prosperity

पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना

Sat, 19 Sep 2015 12:21 AM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Sat, 19 Sep 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
Worship sessions wished prosperity
ऊर्जांचल परिक्षेत्र सहित पूरे जिले में दूसरे दिन भी गणेश पूजनोत्सव जारी रहा। गुरुवार रात जगह-जगह जागरण के जरिए भक्ति की गंगा भी बहाई गई। इस दरम्यान गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष से  सोनांचल गुंजायमान होता रहा।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज में गुरुद्वारा के समीप साईं क्लब की ओर से गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। आचार्य अजय कुमार तिवारी ने यजमान सत्यप्रकाश केशरी और आरती केशरी से पूजन करवाया। विनोद सोनी ने बताया कि बुधवार तक पूजन-अर्चन का क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन


इसी तरह अनपरा में रेणुसागर मोड़ के पास कंडोई ट्रांसपोर्ट की ओर से आयोजित गणेश पूजनोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके उमेश साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजपुर : एनटीपीसी रिहंद परियोजना में कार्यरत मराठी कर्मचारियों की संस्था महाराष्ट्र मंडल की ओर से गुरुवार की रात परियोजना के त्रिवेणी क्लब में सार्वजनिक गणेशोत्सव मनाया गया।


बतौर मुख्य अतिथि परियोजना के समूह महाप्रबंधक के श्रीधर ने महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारियों एवं अन्य के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।

शक्तिनगर : एनटीपीसी सिंगरौली के आवासीय परिसर गणेश का कार्यकारी निदेशक अनुत्तम चौधुरी और और सोमा चौधुरी ने संयुक्त रूप में प्रतिमा का अनावरण शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed